फास्ट फूड खाने से आदमी फास्ट नहीं हो जाता, लेकिन... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।
------------------------------------------
अगर गिलास टूटने के बाद भी
घर में खामोशी है...
.
तो समझ लो...
.
गिलास मम्मी से या बीवी से टूटा है...!!!
इंसान सबसे ज्यादा दुविधा में
रात के 8-10 बजे के बीच होता है...
.
कि...
.
फोन चार्जिंग पर लगाए या इस्तेमाल करे...!!!
फास्ट फूड खाने से आदमी फास्ट नहीं हो जाता...
.
स्मार्टफोन रखने से आदमी स्मार्ट नहीं हो जाता...
.
लेकिन...
.
लूज मोशन होने से आदमी लूज जरूर हो जाता है...!!!