जब पति ने पत्नी से कहा- मन कर रहा है तुझे पाकिस्तान फेंक आऊं, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संता (डॉक्टर से)- ना खाना खाऊं तो भूख बहुत लगती है...
ना सोऊं तो नींद बहुत आती है...
ज्यादा काम करूं तो थकावट होती है, क्या करूं ???
डॉक्टर - सारी रात धूप में बैठो ठीक हो जाओगे !!!
-------------------------------------
पत्नी तैयार होकर अपने पति से पूछती है: कैसी लग रही हूं मैं?
पति: कसम से दिल तो कर रहा है कि तुझे पाकिस्तान फेंक आऊं...
पत्नी: क्या मतलब?
पति: अरे बम लग रही है बम
पत्नी उदास बैठी थी
पति - तबियत ठीक नहीं है क्या ?
डॉक्टर को दिखा लो
पत्नी - दिखाया था डॉक्टर को
पति - क्या बताया उसने?
पत्नी - बोल रहा था…
ब्लड में शॉपिंग की कमी है
थोड़ा मॉल वगैरह घूम कर आओ
मूड बदलेगा तो ठीक हो जाओगी
पति बेहोश!!!
रेलवे स्टेशन पर एक चाय वाले ने
सुन्दर लड़की देखी , बोला –
भोली सी सूरत, आंखों में मस्ती,
दूर खड़ी शरमाए, आए-हाए...
लड़की: बंदर सी सूरत,
हाथ में केतली,
दूर खड़ा चिल्लाए,
चाय-चाय...
फेंकू- तेरा वैलेंटाइन डे का क्या प्लान है?
पप्पू बोला- अगर 13 तक कोई मिल गई तो ठीक,
नहीं तो 14 को बजरंग दल में शामिल हो
जाऊंगा और फिर मजनुओं को दे लाठी...
-------------------------------------
डॉक्टर - मैंने तुम्हें बिल्कुल ठीक कर दिया
आदमी - हां आपकी दवा ने कमाल कर दिया
डॉक्टर - मुझे कुछ तो इनाम दो
आदमी - बाबू जी
मैं तो गरीब आदमी हूं
कब्र खोदता हूं
कहिये तो आपकी फ्री में खोद दूं!!!
पिंकी – डॉक्टर साहब मुझे अजीब सी
बीमारी लग गयी है
डॉक्टर - कौन सी
पिंकी - जब मैं किसी से बात करती हूं
तो वो मुझे दिखाई नहीं देता
डॉक्टर - ओह्ह ऐसा कब-कब होता है
पिंकी - जब किसी से फोन पे
बात करती हूं तब
डॉक्टर अब तक बेहोश है
लड़की – मेरे होंठ कितने खराब हैं
डॉक्टर – प्लास्टिक सर्जरी करा लो
लड़की – कितने पैसे लगेंगे
डॉक्टर – छह लाख रुपये
लड़की – अगर प्लास्टिक मैं खुद ला दूं तो
डॉक्टर – फेवीकॉल भी लेती आना
फ्री में चिपका दूंगा !!!