पत्नी और पति के बीच हुई बातीचीत को पढ़ नहीं रुकेगी आपकी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
--------------------------------------------
मास्टर जी - जिसको सुनाई नहीं देता उसको क्या कहेंगे?
.
.
.
पप्पू - कुछ भी कह दो, उसको कौन सा सुनाई देगा...!!!
पत्नी - क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने?
पति (सहमकर) - हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे?
पति - कहीं तो नहीं गया था, वहीं रूका था।
पत्नी - ध्यान कहां रहता है आप का...
आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी - झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका?
पति - नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या?
पत्नी - सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!!!