जोक्स: जब गर्लफ्रेंड हद से ज्यादा बदतमीजी करने लग जाए, तो समझ जाओ...
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
हमारे हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा
दी जाने वाली उपाधि...
.
घर से बाहर रहने वालों को 'आवारा'
.
और...
.
घर के अंदर रहने पर 'निकम्मा'!!!
शादी के कार्ड पर वर-वधु के नाम के आगे
चि. और सौ. का मतलब है कि...
.
पत्नी सौ सुनाएगी...
.
और...
.
पति चिं भी नहीं करेगा...!!!
जब गर्लफ्रेंड हद से ज्यादा
बदतमीजी करने लग जाए...
तो समझ जाओ...
.
.
वो मानसिक रूप से आपकी
पत्नी बनने के लिए तैयार है...!!!