जोक्स: जूस वाले से लड़की ने कही ऐसी बात, जिसे पढ़ नहीं रुकेगी आपकी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती।
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे।
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला - क्या? किधर?
मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!!!
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा -
'नाकाम इश्क़' और 'मुकम्मल इश्क़' में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
ग़ज़ल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और
'मुकम्मल इश्क' सब्ज़ी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज़्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
हद तो तब हो गई जब एक लड़की ने जूस वाले से कहा -
भईया एक गिलास गन्ने को जूस देना...
.
और...
.
प्लीज मीठा कम डालना...!!!