कुछ लड़कियां काफी समझदार होती हैं, वो लड़कों के... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
राजू - यार नारी का मतलब क्या होता है?
.
दोस्त - शक्ति...
.
राजू - और पुरुष का?
.
दोस्त - सहन शक्ति...!!!
विवाहित महिलाओं द्वारा बोला जाने वाला सबसे बड़ा झूठ-
इनसे (पति) पूछना पड़ेगा...!
.
.
और विवाहित पुरुषों द्वारा बोला जाने वाला सबसे बड़ा झूठ-
उससे (पत्नी) क्या पूछना...!!!
कुछ लड़कियां काफी समझदार होती हैं...
.
वो लड़कों के फ्लर्ट करने पर गालियां नहीं देतीं...
.
सीधे 'भैया' बोलती हैं...!!!