जोक्स: मरीज की धमाकेदार बात सुन डॉक्टर साहब ही हो गए बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
पप्पू अपने दोस्त गप्पू से कह रहा था...
झूठ बोलते हैं लोग कि जैसा करोगे वैसा भरोगे...
.
आज मैंने एक लड़की को आंख मारी,
बदले में उसने मुझे चप्पल मारी...!!!
देर रात एक पति-पत्नी पार्टी से लौट रहे थे,
रास्ते में पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकी और तलाशी लेने लगे!
गाड़ी के कागजात वगैरह चेक करने के बाद
इंस्पेक्टर ने पत्नी की ओर इशारा करते हुए पति से पूछा-
ये मोहतरमा कौन हैं?
पति - मेरी पत्नी है...
इंस्पेक्टर - कोई सबूत है आपके पास जो यह सिद्ध कर सके
कि ये आपकी पत्नी है...?
पति पहले तो दो मिनट के लिए सोच में पड़ गया,
फिर गाड़ी से उतरकर इंस्पेक्टर को एक ओर ले जाकर
धीरे से बोला- सर, अगर आप किसी तरह यह सिद्ध कर सकें
कि ये औरत मेरी पत्नी नहीं है, तो मैं अपना 25 लाख का बंगला
आपके नाम कर दूंगा!
इंस्पेक्टर साहब वहीं बेहोश...
डॉक्टर - अब कैसे हो? दारू पीना बंद किया कि नहीं?
मरीज - जी डॉक्टर साहब, बंद कर दिया है,
बस कोई जिद करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर - बहुत अच्छा, और ये तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज - जी, ये तो मैंने जिद करने के लिए आदमी रखा है...!!!
यह सुनकर डॉक्टर साहब बेहोश...