फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes funny hindi jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi viral on social media

जब लड़की ने कहा- मैं भी 18 साल की हो गई हूं, तो लड़का बोला- चलो फिर... पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 25 Jan 2019 08:16 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 25 Jan 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Jokes funny hindi jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi viral on social media
Joke

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

विज्ञापन



लड़की – क्या कर रहे हो? 
लड़का – मूंगफली खा रहा हूं। 
लड़की – Haww! अकेले अकेले...
लड़का – अब 10 रूपये की मूंगफली में भंडारा करूं क्या….!! 

-----------------------------------

पुलिस ट्रेनिंग के दौरान , अफसर ने पूछा : ‘ये हाथ में क्या है ?’

सुरेश : “सर , बन्दूक है!”

अफसर : “ये बन्दूक नहीं ! तुम्हारी इज्जत है , शान है , ये तुम्हारी मां है मां.. !!”

फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा : “ये हाथ में क्या है ?”

रमेश : “सर , ये सुरेश की मां है , उसकी इज्जत है, उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी ..!

----------------------------------- 

सोनू बहुत दुखी था... 
किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो...
सोनू- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपए उधार दिए थे
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं...।

Jokes funny hindi jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi viral on social media
Jokes

पापा: बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
पप्पूः पापा 80% आये है ।
पापाः पर मार्कशीट पर 40% लिखा है?
पप्पूः बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाउंट में 

----------------------------------- 

टीचर : टीकू, गंगा नदी कहां बहती है? 

टीकू : जमीन पर

टीचर : नक्शे में बताओ, कहां बहती है?

टीकू : नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा...  

----------------------------------- 

पत्नी सब्जी लेने में इतना मोलभाव कर रही थी कि पति परेशान हो गया

पति: मेहरबानी करके जल्दी खरीदो। ऑफिस के लिए लेट हो रहा हूं

पत्नी: तुम बीच में मत बोलो, जल्दी-जल्दी के कारण ही तुम जैसा पति मिला है मुझे।
अब सब्जी के मामले में जल्दी नहीं करूंगी... 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes funny hindi jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi viral on social media
Jokes

सरकार ने फरमान जारी किया
चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी...
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... 
अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे...

ये सुनकर पति ने स्कूटी ही बेच दी... 

----------------------------------- 

बैंक लूटने के बाद... 
डाकू- तुमने मुझे देखा
क्लर्क- हां
डाकू ने क्लर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा...
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, 
साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी... 

----------------------------------- 

पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और न जाने कहां-कहां घुमाते थे...

शादी हुई तो घर के बाहर भी नहीं ले जाते...

पति (मासूमियत से)- कभी चुनाव के बाद प्रचार देखा है... 

-----------------------------------

लड़का (लड़की से)- मैं 18 साल का हो गया हूं और तुम? 
लड़की- मैं भी 18 साल की हो गई हूं.
लड़का- तो चलो फिर...
लड़की- कहां? 
लड़का- वोट देने...

विज्ञापन

Jokes funny hindi jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi viral on social media
jokes

पप्पू परेशान होकर अपने फेकू से: कहां मरूं मैं, कोई मरने ही नहीं देता.. 

फेकूः क्यों क्या हुआ? 



पप्पूः किसी लड़की को बोलता हूं कि तुम पर मरता हूं तो ब्लॉक कर देती हैं। 

----------------------------------- 

बबलू संटू से- भाई, शादी में दुल्हन को घूंघट में क्यों रखा जाता है?

......

......

......

संटू- वो इसलिए कि कोई शादी में शराब पी कर ये न कह दे के ये तो मेरी गर्लफ्रेंड थी। 

----------------------------------- 

दोस्त – बीवी से झगड़ा खत्म हुआ क्या ?
पति – घुटनों पे चल के आयी थी मेरे पास… घुटनों पे…
दोस्त – क्या बात कर रहा है
पति – और नहीं तो क्या 
दोस्त – फिर क्या बोली
पति – बोली पलंग के नीचे से बाहर आ जाओ…
मैंने झाडू रख दी है… अब नहीं मारूंगी… 

Jokes funny hindi jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi viral on social media
जोक्स

सुबह सुबह पत्नी ने पति से कहा – जल्दी से न्यूज पेपर दो ।

पति – तुम भी कितनी पुराने ख्यालात की हो,

दुनिया कहां से कहां पहुंच गयी और तुम

न्यूज पेपर मांग रही हो... ये लो मेरा टेबलेट 

पत्नी ने टैब लिया और झट से कॉकरोच पर मार दिया

पति सदमे में…

----------------------------------- 

औरत की सहेली – अरे देख ना वहां,

वो लड़की कब से तेरे पति को देख रही है।

औरत – मुझे पता है... पर मैं तो 

यह देखना चाहती हूं कि,

मेरा पति कितनी देर तक अपनी तोंद को

अंदर खींचे खड़ा रह सकता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed