रिक्शेवाले ने लड़की से कह दी ऐसी बात कि गुस्से से हो गई लाल, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
दोस्त - मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं?
पप्पू - ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दें।
दोस्त - कोई बड़ी चीज बता…
पप्पू - तो फिर गोल्ड रिंग जाने दें,
एमआरएफ का टायर दे दे…!!!
एक छोटी सी प्रेम कहानी...
एक लड़का एक लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा था...
फिर एक दिन लड़की ने मुंह धोकर दिखा दिया...
उसके बाद से लड़के ने पीछा करना ही छोड़ दिया!!!
पप्पू उदास बैठा हुआ भुनभुना रहा था...
कहते हैं ऊपर वाले ने हर किसी के लिए किसी ना किसी को बनाया है...
कहीं मेरी वाली ने आत्महत्या तो नहीं करली,
पगली मिल ही नहीं रही...!!!
मास्टर - भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
.
.
.
पप्पू - भावना, इसमें सब बह जाते हैं...!!!
फिर पप्पू को नदी के रास्ते स्कूल से भागना पड़ा।
लड़की - स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे?
रिक्शावाला - मैडम बीस रुपये...
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए) - स्टेशन के बीस रुपये?
रिक्शावाला - हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन.!!
रिक्शावाला - मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाये...!!!