महिला और दुकानदार की ये बातचीत आपको कर देगी लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------------
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है!!!
इश्क में ये अंजाम पाया है,
हाथ-पैर टूटे और मुंह से खून आया है!
अस्पताल पहुंचा तो नर्स ने फरमाया है...
बहारों फूल बरसाओ, किसी का महबूब एंबुलेंस में आया है...!!!
बेटा - पापा एक बात बोलूं...
पापा - हां बोल...
बेटा - फेसबुक पर मेरे 10 फेक आईडी हैं।
पापा - हरामखोर मुझे क्यों बता रहा है?
बेटा - आप जिस पूजा शर्मा को 10 दिन से चाय पे बुला रहे हो, वो मैं ही हूं।
फिर क्या, दे थप्पड़... दे थप्पड़...!!!
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली - पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी - हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं!!!
महिला - सेठ जी लाल मिर्च देना।
सेठ (नौकर से) - हरी मिर्च दे जल्दी...
महिला - सेठ जी, लाल मिर्च चाहिए।
सेठ - हरी मिर्च देना जल्दी...
महिला (गुस्से में) - अबे पागल हो गया है क्या सेठ। लाल मिर्च मांग रही हूं लाल...
सेठ - बहन जी, ठंड रखो ठंड। लाल मिर्च ही दूंगा, हरी तो मेरे नौकर का नाम है!!!