जोक्स: पत्नी की मांग सुन बेहोश गए जज साहब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------
संता बंता से - क्या कर रहे हो भाई ?
बंता - खा रहा हूं भाई..!!
संता - अकेले अकेले...
बंता - अबे बीबी से ताने खा रहा हूं...
आजा तू भी खा ले...!
ये नहाना भी अपनी समझ से
बाहर है...!
जिस शब्द में ही आगे 'न' है
और पीछे 'ना' है...
तो बीच में दुनिया 'हां'
कराने पर क्यों तुली है...?
पत्नी जज से - मुझे इनसे अब कुछ नहीं लेना
बस मुझे ये उसी हाल में छोड़ दें जिसमें
मैं इनको मिली थी...
जज - किस हाल में मिली थी ?
पत्नी - विधवा
जज साहब अभी तक बेहोश हैं।