जब लड़के ने बताया- लड़की फ्रेंड बनती है तो कैसी फिलिंग आती है, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संजू: यार, तू कल इतना दुखी क्यों था?
राहुल: मेरी पत्नी ने साड़ी के लिए मुझसे 5,000 रुपये लिए थे।
संजू: लेकिन आज इतना खुश क्यों हो रहा है?
राहुल: मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने जा रही है.
--------------------------------
पत्नी मायके से फोन करती है पति को: अपना ध्यान रखना, सुना है बहुत डेंगू फैल रहा है
पति-मेरा सारा खून तो तू पी गई, मच्छर क्या “रक्त दान” करने आएगा??
--------------------------------
लड़का: तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की: ओह जानू।
लड़का: तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की: सच में?
लड़का: हाँ।
लड़की: और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का: मज़ाक।
लड़की: जानू, बताओ जब मैं हंसती हूं तो कैसी लगती हूं?
लड़का: ऐसे लगता है जैसे, नोकिया 1100 हैंग हो गया हो।
--------------------------------
लड़की वाले : हमें लड़का पसंद नही
लड़के वाले : पसंद तो हमें भी नहीं हैं अब क्या करे घर से निकल दे ?
--------------------------------
संजू : पापा मुझे एक लड़की पसंद है , मैं उससे शादी करना चाहता हूं
पापा : क्या वो भी तुझे पसन्द करती है ?
संजू : हां जी हां
पापा : जिस लड़की की पसन्द ऐसी हो मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता
लड़की फ्रेंड बनती है तो शादी जैसी फिलिंग भले ही न आती हो…
पर जब block करती है ….
तो तलाक जैसी फिलिंग जरूर आने लगती है।….
--------------------------------
दुकानदार : कैसा सूट दिखाऊं ?
महिला : पड़ोसन तड़प – तड़प कर दम तोड़ दे ऐसा ……
--------------------------------
दुकानदार : बताइए जनाब क्या चाहिए ?
राहुल: अपने होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार : यहीं खाओगे या पैक कर दूं
संजू : पंडित जी , किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं?
पंडित जी: किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे…
--------------------------------
लड़की गिफ्ट की दूकान में...
काफी देर गिफ्ट देखने के बाद एक गिफ्ट की तरफ इशारा करते हुए पूछा…
ये हंसती हुई चुड़ैल कितने की है ?
दुकानदार- मैडम जी ये आईना है...
--------------------------------
आंटी : बेटा पहली बार घर आए हो , कुछ तो लेना पड़ेगा
संजू : ठीक है तो अपनी बेटी दे दो...
आंटी : साले !! निकल घर से , दुबारा कदम रखा ना तो टांगे तोड़ दूंगी।