जब ऑफिस में बॉस ने की पप्पू की घनघोर बेइज्जती, ये मजेदार जोक्स आपको कर देंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
पप्पू की दीवार घड़ी बंद हो गई।
जब पप्पू ने घड़ी को खोल कर देखा तो उसमें एक मच्छर मरा हुआ मिला।
पप्पू बोला – अब समझ में आया,
घड़ी चलेगी कैसे,
इसका तो ड्राइवर ही मर गया है...!!!
पति (मरते समय अपनी बीवी से) - अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए - कोई बात नहीं जी
पति - तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी - कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया।
पति - तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी - कोई बात नहीं जी,
आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था, अब आप आराम से मर जाइए!!!
पति - मुझे अलादीन का चिराग मिला।
पत्नी - वाह, आप ने क्या मांगा?
पति - मैंने कहा कि वो तुम्हारे दिमाग को दस गुना कर दे!
पत्नी - तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति - वो हंसा और कहने लगा, शून्य से किसी को गुणा नहीं किया जा सकता है!!!
एक कंजूस की बीवी बीमार थी।
लाइट न होने की वजह से उसने कैंडल जला दी।
और बीवी से बोला - डॉक्टर को लेने जा रहा हूं।
अगर तुम्हे लगे कि तुम नहीं बचोगी तो प्लीज कैंडल बुझा देना!!!
जैसे ही पप्पू नयी शर्ट पहनकर ऑफिस गया...
बॉस - वाह नयी शर्ट…..
तुमने खरीदी है क्या?
पप्पू - नहीं सर…. भैया ने गिफ्ट में दी है.
बॉस - ओह्ह अच्छा…
मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा...!!!