{"_id":"5fe33954ac0e4a4eb8776eb4","slug":"himachal-weather-update-rain-and-snowfall-forecast-from-26-december-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन साफ रहेगा मौसम, 26 से बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन साफ रहेगा मौसम, 26 से बारिश-बर्फबारी के आसार
Wed, 23 Dec 2020 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। 26 दिसंबर से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 29 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा पड़ने से मौसम में ठंडक बनी रही। करीब दस बजे के बाद धूप खिली। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.8, सोलन-बिलासपुर में 23.0, हमीरपुर में 22.6, कांगड़ा में 22.1, सुंदरनगर में 21.4, नाहन में 18.8, भुंतर में 18.6, चंबा में 18.0, शिमला में 16.2, धर्मशाला में 15.6, कल्पा में 11.5, डलहौजी में 7.1 और केलांग में 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम चल रहा है। मंगलवार रात को शिमला का न्यूनतमू तापमान 6.0 जबकि दिल्ली का 4.0 और चंडीगढ़ का 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.7, कल्पा में माइनस 0.6, पालमपुर में 0.3, मंडी में 1.1, मनाली में 1.2, भुंतर में 1.6, ऊना में 2.4, हमीरपुर में 2.8, चंबा-बिलासपुर में 3.2, धर्मशाला में 3.6, कांगड़ा में 5.2 और नाहन में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।