फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update Mandi Kullu NH Restored Tourist activities started in State

हिमाचल में मौसम खुलने से राहत: अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा प्रदेश, मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे शुरू

Sun, 27 Aug 2023 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Aug 2023 07:11 PM IST
सार

24 जून को मानसून आने के बाद शिमला, मनाली, धर्मशाला समेत पर्यटन स्थलों के होटल खाली चल रहे थे, लेकिन इस वीकेंड होटलों में 20 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही।

विज्ञापन
himachal weather update Mandi Kullu NH Restored Tourist activities started in State
कुल्लू-मनाली हाईवे बहाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही का दौर थमने के बाद अब जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। भूस्खलन से बाधित चल रहा एकमात्र नेशनल हाईवे मंडी-कुल्लू भी बहाल हो गया है। कुल्लू में सेब-सब्जियों से भरे फंसे हजारों छोटे-बड़े वाहन निकाल दिए हैं। जिले में पेट्रोल-डीजल के 20 टैंकर पहुंच गए हैं। बिजली, पानी की आपूर्ति भी बहाल होने लगी है। राजधानी शिमला में शिविरों में रह रहे लोग अब अपने घरों में लौटने लगे हैं।

विज्ञापन


स्कूल, कॉलेज खुलने के बाद विवि की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सूबे की फल मंडियों में सेब की आमद भी बढ़ गई है। बागवानों को अच्छे दाम मिलने लगे हैं। 24 जून को मानसून आने के बाद शिमला, मनाली, धर्मशाला समेत पर्यटन स्थलों के होटल खाली चल रहे थे, लेकिन इस वीकेंड होटलों में 20 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। धूप खिलने और सड़कें बहाल होने के बाद पर्यटक भी आने लगे हैं।

विज्ञापन

उधर, कुल्लू से मंडी नेशनल हाईवे भले ही बहाल हो गया हो, लेकिन हणोगी से पंडोह कैंची मोड़ तक सड़क की हालत खराब है। रविवार से सड़क संकरी होने के कारण वनवे यातायात की व्यवस्था की गई है। मंडी के पंडोह से कुल्लू की तरफ को रात 12:00 से सुबह 10:00 बजे तक और दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक वाहनों को कुल्लू से पंडोह की तरफ भेजा जाएगा। बजौरा-कमांद सड़क को भी कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया है। पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे 707 रविवार शाम को कमरऊ के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गया। सूचना मिलते ही विभाग ने सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया है।

वहीं, दो माह पहले चंबा के बालू पुल से लापता चैन सिंह निवासी कोटी का शव रावी नदी में बरामद हुआ है। प्रदेश में मुख्य सड़कें बहाल हैं, हालांकि, अभी भी 281 संपर्क मार्ग बाधित चल रहे हैं। 177 पेजयल योजनाओं को भी जल्द बहाल करने की तैयारी है। रक्षाबंधन का त्योहार भी बाजारों में रौनक लेकर आया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश का येलो अलर्ट है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में 3 सितंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को भी शिमला समेत प्रदेश भर में धूप खिली रही।

विज्ञापन

वायुसेना ने 11,000 किलो राहत सामग्री पहुंचाई

वायु सेना के पश्चिमी कमांड के मुख्यालय के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों में अब तक 11,000 किलोग्राम राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। दो गर्भवती महिलाओं समेत चार मरीजों को सुरक्षित अस्पतालों तक पहुंचाया गया है। वायु सेना का यह अभियान लोगों के लिए मददगार बन रहा है। सेना का हेलिकाप्टर अभी भी मंडी में डटा हुआ है।

पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आकर सड़क पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक-परिचालक

सोलन-राजगढ़ मार्ग में रविवार को सुबह करीब ढाई बजे यशवंतनगर व सनौरा के समीप एक ट्रक पहाड़ से मलबा गिरने से उसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि ट्रक (एचपी 63 एफ-8009) के पिछले हिस्से से मलबा टकराने से ट्रक पलटा, जिससे चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed