फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report weather will be clear in state till 18th june 2020

हिमाचल में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

Sat, 13 Jun 2020 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report weather will be clear in state till 18th june 2020
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में आगामी पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप खिलने से गर्मी का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 19 जून को कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। शनिवार को राजधानी शिमला में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी होने के बाद दोबारा धूप खिली। शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम तापमान चढ़ने के साथ ही अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। मैदानी जिलों में न्यूनतम तापमान बीस डिग्री से अधिक होने के चलते अब रात को भी गर्मी सताने लग पड़ी है। शुक्रवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 24.0, बिलासपुर में 22.5, नाहन में 22.1, मंडी में 21.8, हमीरपुर में 21.3, कांगड़ा में 21.0, धर्मशाला में 18.8 और शिमला में 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शनिवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे शहर में बादल छा गए। इस दौरान कुछ देर के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद शहर में मौसम साफ हो गया। शिमला के अलावा सोलन में भी शनिवार को बादल बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.2, कांगड़ा में 35.4, बिलासपुर में 35.5, हमीरपुर में 35.2, चंबा में 34.9, सुंदरनगर में 34.8, भुंतर में 34.0, नाहन में 32.1, सोलन में 31.0, धर्मशाला में 29.2, शिमला में 25.3, कल्पा में 25.0, डलहौजी में 22.5 और केलांग में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed