फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   White Monkey Albino Rhesus Macaque found in Tundah Bharmour Himachal

White Monkey: असम के बाद हिमाचल में मिला देश का दूसरा सफेद बंदर, यहां कैमरे में कैद हुआ एल्बिनो रीसस मकाक

Tue, 09 Dec 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 09 Dec 2025 06:00 AM IST
सार

White Monkey: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तुंदाह में प्रदेश का पहला सफेद बंदर (एल्बिनो रीसस मकाक) देखने को मिला है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
White Monkey Albino Rhesus Macaque found in Tundah Bharmour Himachal
चंबा में तुंदाह के जंगल में वन रक्षक द्वारा खींची गई सफेद बंदर की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

असम के बाद हिमाचल में बंदर की दुर्लभ सफेद प्रजाति मिली है। जिला चंबा के तुंदाह के शांत, धुंध से ढके जंगलों में गश्त करते एक वन रक्षक अचानक चौंक गया। बंदरों के झुंड में एक झलक ऐसी थी, जिसे प्रकृति शायद सदियों में एक बार ही दिखाती है... एक पूरी तरह सफेद रीसस मकाक। इस अनोखे क्षण को कैमरे में कैद करते ही हिमाचल प्रदेश के वन्य जीव इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ गया है।

विज्ञापन

चंबा के वन मंडल भरमौर के तुंदाह जंगल में प्रदेश का पहला सफेद बंदर (एल्बिनो रीसस मकाक) देखने को मिला है। भारत में यह अपनी तरह की केवल दूसरी खोज है। इससे पहले वर्ष 2022 में असम में ऐसा सफेद रीसस मकाक दर्ज किया गया था। रविवार को तुंदाह क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान वन रक्षक कुशल कुमार की नजर बंदरों के एक झुंड पर गई। तभी उनकी दृष्टि एक मादा बंदर की पीठ पर बैठे पूरी तरह सफेद बंदर पर ठहर गई। उन्होंने तुरंत कैमरे में इस दुर्लभ दृश्य को कैद कर वन मंडल अधिकारी को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय वन अधिकारियों के अनुसार यह कोई अलग प्रजाति नहीं, बल्कि सामान्य भूरे रीसस मकाक का एल्बिनो स्वरूप है। जहां जन्मजात आनुवंशिक कारणों से त्वचा और बालों में मेलेनिन का निर्माण बेहद कम या बिल्कुल नहीं होता। इसी कारण यह बंदर सिर से लेकर पूंछ तक चमकदार सफेद दिखाई देता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि एल्बिनो प्रकृति की अत्यंत दुर्लभ उपज होते हैं। जंगल में इनका दिखाई देना न केवल वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि जैव विविधता के प्रति संवेदनशीलता को भी नई दिशा देता है।

विज्ञापन

क्यों सफेद होता है बंदर
मेलेनिन एक प्राकृतिक रंगद्रव्य (पिगमेंट) है जो त्वचा, बालों और आंखों को उनका रंग देता है। मेलानोसाइट नामक कोशिकाओं द्वारा बनता है और हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। इसकी कमी से एल्बनिज़्म (सफेद त्वचा) हो जाती है।

वन रक्षक ने सफेद बंदर की तस्वीर भेजी है। रिकॉर्ड की जानकारी सीमित है, पर इतना तय है कि ऐसे बंदर बेहद कम देखने को मिलते हैं। - नवनाथ माने, वन मंडल अधिकारी, भरमौर चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed