फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Watch Video Shimla Supporters of CM Sukhu and Vikramaditya Singh raised slogans in Congress office

Watch Video: हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी आई सामने, कांग्रेस कार्यालय शिमला में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Fri, 22 Aug 2025 04:33 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 22 Aug 2025 04:33 PM IST
सार

Himachal Pradesh Congress :  शिमला कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Watch Video Shimla Supporters of CM Sukhu and Vikramaditya Singh raised slogans in Congress office
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत रहने का इशारा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शुक्रवार को शिमला कांग्रेस कार्यालय में गुटबाजी सामने आई। हुआ यूं कि कांग्रेस नेता व वर्कर 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान की सफलता के लिए राजीव भवन शिमला पहुंचे थे। इस दौरान यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। यह नारेबाजी काफी देर तक चलती रही। राजीव भवन शिमला में मंच पर बैठे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सह प्रभारी चेतन चौहान और दूसरे सीनियर नेता बार-बार कार्यकर्ताओं को चुप रहने के लिए कह रहे थे। मगर, कार्यकर्ता नहीं माने, उल्टा जोर-जोर से नारेबाजी करते रहे। मुख्यमंत्री समर्थक सुक्खू के पक्ष और मंत्री समर्थक विक्रमादित्य के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। यह नारेबाजी लगभग दस मिनट तक चलती रही।

विज्ञापन


गुटों में बंटी है कांग्रेस, चोर मचाए शोर रखना चाहिए अभियान का नाम: पठानिया
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी है। शुक्रवार को शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह स्पष्ट देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने अभियान का नाम बदलकर चोर मचाए शोर रखना चाहिए। शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में राकेश पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के गुटों में हुए टकराव ने संदेश और संकेत दिया है कि सरकार एवं संगठन दोनों अस्थिर है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा था कि कभी मुख्यमंत्री का वोट हमीरपुर में होता है और कुछ समय बाद शिमला नगर निगम में आ जाता है। वोटो का खेल कौन सी पार्टी खेल रही है, यह तो हिमाचल में भी स्पष्ट है। जब मुख्यमंत्री की पत्नी चुनाव लड़ी थी तब भी भारी मात्रा में हमीरपुर से वोट उनकी पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में शिफ्ट हुआ था। उसे समय मुख्यमंत्री चुप थे पर आज देश भर में इस प्रकार की बातें करने का प्रयास कर रहे हैं। राकेश पठानिया ने कहा कि कांग्रेस के अभियान सिर्फ चोर नाम पर केंद्रित होते हैं। राफेल के समय उन्होंने चौकीदार को चोर कहा, अब वोट की चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसके स्वभाव में जो होता है, वह उसी शब्द का बार-बार प्रयोग करता है। उत्तर प्रदेश में दो लड़के थे, बिहार में भी दो लड़के हैं। ये जेल यात्रा, बेल यात्रा सब कुछ करने के बाद अब चोरी की यात्रा कर रहे हैं। एक चारा चोर और दूसरा पूरे भारत के संसाधनों की चोरी करने वाले परिवार ने मिलकर संवैधानिक संस्थाओं को चोर घोषित करने की कोशिश की है, यह आपत्तिजनक है। कुछ दिन पूर्व चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हर मुद्दे का पॉइंट-टू-पॉइंट जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed