फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vivah Muhurat 2024 28 auspicious dates for marriage from October to December

विवाह मुहूर्त 2024: विवाह के लिए अक्तूबर से दिसंबर माह तक 28 शुभ मुहूर्त, नवंबर में सबसे ज्यादा 15 दिन शुभ

Sun, 06 Oct 2024 11:53 AM IST
अंकेश डोगरा रीतिका शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
रीतिका शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Oct 2024 11:53 AM IST
सार

इस साल अक्तूबर से 11 दिसंबर तक 28 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इन शुभ मुहूर्त में वर और कन्या की कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर शुभ मुहूर्त निकाला जाता है। 

विज्ञापन
Vivah Muhurat 2024 28 auspicious dates for marriage from October to December
vivah ke shubh muhurat - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शादी समारोह, धार्मिक कार्यक्रम करवाने या खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिसंबर तक 28 शुभ मुहूर्त आ रहे हैं। नवरात्र से शुभ मुहूर्त शुरू हो गए हैं जो 11 दिसंबर तक रहेंगे। पितृपक्ष में मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए अब नवरात्र के साथ ही शुभ कार्य होने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


नवरात्र में विवाह, विवाह के लिए वर या कन्या को देखना, वाहन खरीददारी, सोने- चांदी की खरीददारी करनी शुभ होती है। इस साल अक्तूबर से 11 दिसंबर तक 28 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इन शुभ मुहूर्त में वर और कन्या की कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर शुभ मुहूर्त निकाला जाता है। राम मंदिर के पुजारी पंडित रमेश ने बताया कि अक्तूबर में 6, 7, 11, 12, 20, 21, 26, 27 और 28 अक्तूबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इसके साथ ही नवंबर महीने में सबसे अधिक 15 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर में 3, 4, 6, 8, 9, 10, 14, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 की तिथि विवाह के लिए शुभ है। दिसंबर में चार ही दिन विवाह के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन


दिसंबर में 5, 6, 7 और 11 की तिथि को विवाह करवा सकते हैं। इसके बाद अगले साल 16 जनवरी से ही विवाह के लिए शुभ मुहूर्त मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कई लोगों को भ्रम रहता है कि चातुर्मास में विवाह नहीं किए जाते। लेकिन चातुर्मास में विवाह जैसे शुभ कार्य बंद नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चातुर्मास साधना करने के लिए भी शुभ माना गया है। अक्तूबर से दिसंबर तक शरद पूर्णिमा, पंच भीष्म, तुलसी विवाह, हनुमान जयंती, दिपावली और धनतेरस जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं। विवाह और खरीददारी करना बेहद शुभ माना गया है।

इसलिए देखते हैं शुभ मुहूर्त 
सनातन धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। इसमें जिस दिन मांगलिक कार्य करना हो उस दिन की तिथि, शुभ नक्षत्र, योग, ग्रह को देखकर ही शुभ कार्य किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए कार्य से लाभ मिलता है। बिना शुभ मुहूर्त के किए गए काम में हानि हो सकती है या बना हुआ काम बिगड़ सकता है। इसलिए शुभ मुहूर्त में ही विवाह, खरीददारी और संस्कार जैसे शुभ कार्य किए जाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed