फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vireash Shandilya said with the Himachal government against the thinking of Khalistan and Bhindranwala

Himachal News: वीरेश शांडिल्य बोले- खालिस्तान एवं भिंडरावाला की सोच के खिलाफ हिमाचल सरकार के साथ

Wed, 19 Mar 2025 07:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Mar 2025 07:37 PM IST
सार

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अगर कोई गाड़ी भिंडरावाला के पोस्टर लगाकर चलेगी, तो एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के कार्यकर्ता उनसे पोस्टर उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी आंदोलन एड्स, कैंसर, कोरोना और दीमक से भी ज्यादा खतरनाक है, जो देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।

विज्ञापन
Vireash Shandilya said with the Himachal government against the thinking of Khalistan and Bhindranwala
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भिंडरावाला के पोस्टर लगी गाड़ियों को घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई गाड़ी भिंडरावाला के पोस्टर लगाकर चलेगी, तो एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के कार्यकर्ता उनसे पोस्टर उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने मांग की कि ऐसे तत्वों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए जो भिंडरावाला का महिमामंडन कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीरेश शांडिल्य ने घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में खालिस्तान का झंडा जलाया जाएगा, जिससे खालिस्तानी मानसिकता को करारा जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी आंदोलन एड्स, कैंसर, कोरोना और दीमक से भी ज्यादा खतरनाक है, जो देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
विज्ञापन


शांडिल्य ने गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि खालिस्तान के खिलाफ 370 जैसा बड़ा फैसला लोकसभा में लिया जाए और जरनैल सिंह भिंडरावाला को आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी खालिस्तान का झंडा उठाए या नारा लगाए, उसे देशद्रोह के तहत गिरफ्तार कर उम्रकैद की सजा दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed