फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   virbhadra to take oath as chief minister on dec 25

वीरभद्र सिंह कल संभालेंगे हिमाचल की सत्ता

Mon, 24 Dec 2012 12:08 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Mon, 24 Dec 2012 12:08 AM IST
विज्ञापन
virbhadra to take oath as chief minister on dec 25

कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वीरभद्र सिंह 25 दिसंबर को सत्ता संभालेंगे। मंगलवार सुबह 9 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान पर राज्यपाल उर्मिला सिंह उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस के कई केंद्रीय नेताओं के भी आने की संभावना है। शपथ लेने से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए वीरभद्र सिंह रविवार दोपहर बाद नई दिल्ली गए। वह सोमवार को लौट आएंगे।
विज्ञापन


रविवार सुबह कांग्रेस की ओर से राज्य प्रभारी चौधरी बीरेंद्र सिंह, सह प्रभारी अनीस अहमद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हर्ष महाजन और मीडिया विभाग के प्रभारी मुकेश अग्निहोत्री ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने वीरभद्र सिंह को सीएलपी लीडर चुने जाने का पत्र राज्यपाल को सौंपा और अगली प्रक्रिया शुरू करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद राज्यपाल ने औपचारिक तौर पर वीरभद्र सिंह को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इसी के साथ मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए कांग्रेस विधायकों में जबरदस्त लाबिंग भी शुरू हो गई है। 27 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक है। इसमें वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसलिए वह 25 को शपथ के बाद 26 को फिर दिल्ली जाएंगे। मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया 27 के बाद ही शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed