फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vimal Negi Case CBI will recreate the crime scene to solve the mystery of Vimal Negi death

Vimal Negi Case: विमल नेगी की मौत की गुत्थी सुलझाने को क्राइम सीन का रीक्रिएशन करेगी सीबीआई, जानें

Tue, 03 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत मामले को सुलझाने के लिए सीबीआई अब क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी कर रही है। क्राइम सीन रीक्रिएशन में सीबीआई बिलासपुर के तलाई पुलिस की भी मदद लेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Vimal Negi Case CBI will recreate the crime scene to solve the mystery of Vimal Negi death
मृतक विमल नेगी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई अब क्राइम सीन रीक्रिएशन (अपराध के दृश्यों का नाट्य रूपांतरण) की तैयारी कर रही है। विमल नेगी की मौत का असल कारण क्या है, नेगी के गायब होने से लेकर शव मिलने तक के घटनाक्रम और मामले से संबंधित साक्ष्यों की पुष्टि के लिए सीबीआई ने यह निर्णय लिया है। नेगी की मौत की जांच के लिए गठित की पुलिस की एसआईटी ने क्राइम सीन रीक्रिएशन नहीं किया था। क्राइम सीन रीक्रिएशन में सीबीआई बिलासपुर के तलाई पुलिस की भी मदद लेगी।

विज्ञापन

क्राइम सीन से सीबीआई विमल नेगी मौत मामले के छिपे हुए साक्ष्यों की तलाश करेगी। ऐसे साक्ष्य जो पुलिस एसआईटी जांच में किसी कारणवश नजरअंदाज हो गए थे, उन्हें भी तलाशा जाएगा। सूचना है कि क्राइम सीन रीक्रिएशन की यह रिपोर्ट कोर्ट में भी प्रस्तुत की जाएगी। सबसे पहले सीबीआई अधिकारी और फॉरेंसिक विशेषज्ञ क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। घटना स्थल की तस्वीरें ली जाएंगी। जरूरत पड़ी तो स्कैच भी बनाए जाएंगे। रीक्रिएशन में घटना से जुड़े गवाहों के बयान दोबारा दर्ज किए जाएंगे। सीबीआई मामले में 3 डी स्कैनिंग का भी इस्तेमाल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि क्राइम सीन रीक्रिएशन का काम तब होता है जब किसी हादसे या दुर्घटना पर किसी प्रकार का कोई शक हो। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि देखने में लग रहा हो कि किसी व्यक्ति ने आत्महत्या की है लेकिन असली में उस व्यक्ति की किसी ने हत्या की हो।

विज्ञापन

एसपी कार्यालय से रिकाॅर्ड लेने की प्रक्रिया जारी
विमल नेगी मौत मामले की पुलिस एसआईटी जांच से संबंधित रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिमला से हासिल करने की प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रही। पन्नों की संख्या अधिक होने और हर पन्ने पर एसआईटी की ओर से अधिकृत अधिकारी के हस्ताक्षर के कारण अधिक समय लग रहा है। पूरा रिकॉर्ड लेने में सीबीआई को अभी एक दो दिन का और समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed