फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vimal Negi Case CBI asked the fishermen who examined the dead body first

Vimal Negi Case : सीबीआई ने मछुआरों से पूछा, सबसे पहले किसने की शव की जांच, पेन ड्राइव को लेकर भी की पूछताछ

Tue, 17 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

सोमवार को सीबीआई ने गोबिंदसागर झील में नाव चलाने वाले दो मछुआरों से पूछताछ की। सीबीआई ने मछुआरों से यह भी पूछा कि सबसे पहले शव की जांच किसने की। क्या मिला जवाब जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Vimal Negi Case CBI asked the fishermen who examined the dead body first
विमल नेगी (फाइल फोटो)/सीबीआई की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में चल रही जांच के बीच सोमवार को सीबीआई ने गोबिंदसागर झील में नाव चलाने वाले दो मछुआरों से पूछताछ की। सीबीआई कार्यालय शिमला में सुबह 11:30 बजे से 1:00 बजे तक चमनलाल और कुंजूलाल से सवाल-जवाब किए गए। सीबीआई ने मछुआरों से यह भी पूछा कि सबसे पहले शव की जांच किसने की। मछुआरों ने कहा कि हमारे सामने किसी ने भी शव की जांच नहीं की।

विज्ञापन


मछुआरों ने सीबीआई टीम को बताया कि उन्हें झील से शव को निकालने के लिए बुलाया गया था। रस्सी से उन्होंने शव को नाव से बांधा और किनारे तक लेकर आए। इसके बाद शव की तलाशी किसने ली, शव से क्या मिला, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। सीबीआई ने मछुआरों से शव की स्थिति और किसी बाहरी चोट या असामान्य निशानों को लेकर भी सवाल पूछे।
विज्ञापन


विमल नेगी के शव से मिली पेन ड्राइव को लेकर भी मछुआरों से पूछताछ की गई। सीबीआई मछुआरों के बयानों को प्रत्यक्षदर्शी साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल करना चाह रही है, क्योंकि वह घटनास्थल पर मौजूद थे और शव के पहले संपर्क में आए थे। सीबीआई के लिए मछुआरों के बयान विमल नेगी की मौत की परिस्थितियों, संदिग्ध गतिविधि की पहचान करने और जांच को सही दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की एक टीम ने हमीरपुर में डाला डेरा
सीबीआई की एक टीम ने बीते दो दिनों से हमीरपुर में डेरा डाल रखा है। विमल नेगी मौत मामले से संबंधित एक अधिकारी की हमीरपुर में संपत्ति है। अधिकारी के कॉल रिकाॅर्ड डाटा के आधार पर सीबीआई अधिकारी की हमीरपुर आवाजाही को विमल नेगी मौत से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed