{"_id":"6793a63dfcdf79dc0d0317ee","slug":"vikramaditya-singh-pwd-minister-vikramaditya-singh-said-some-things-are-above-and-beyond-politics-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikramaditya Singh: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- कुछ चीजें राजनीति से हटकर और ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikramaditya Singh: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- कुछ चीजें राजनीति से हटकर और ऊपर
Fri, 24 Jan 2025 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 24 Jan 2025 08:10 PM IST
सार
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुछ चीजें राजनीति से हटकर और राजनीति से ऊपर होती हैं।
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते मंत्री विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कुछ चीजें राजनीति से हटकर और राजनीति से ऊपर होती हैं। यह बात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने धर्मशाला में कैबिनेट मीटिंग के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता वीरभद्र सिंह ने बतौर सीएम शीतकालीन प्रवास की शुरुआत वर्ष 1993 में की थी। इसके बाद धूमल सरकार में भी शीतकालीन प्रवास की रिवायत को निभाया गया, क्योंकि यह महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा में विधानसभा भवन भी बनाया गया, ऐसे में मेरा मानना है कि अपर और निचले हिमाचल में गैप बनाने की जो बातें कही जाती हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है, हमारे लिए सभी इलाके बराबर हैं। शीतकालीन प्रवास बहुत जरूरी होते हैं, यह जरूरी नहीं है, इन्हें सर्दियों में ही करना है, यह कभी भी हो सकते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि समय-समय पर सरकार के प्रवास होने चाहिए, जिससे कि लोगों को अपने कार्यों के लिए शिमला न जाना पड़े। इस दौरान विक्रमादित्य ने धर्मशाला के फव्वारा चौक के चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को धर्मशाला कैबिनेट शुरू होने से पहले शक्तिपीठ ज्वालामुखी के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान स्थानीय विधायक संजय रत्न भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर न्यास सदस्य और पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन