फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh Hamirpur Visit Verbal attack On Jairam Thakur

Himachal Pradesh: विक्रमादित्य बोले- केंद्र की गणेश परिक्रमा की बजाय प्रदेश हित में आवाज उठाएं जयराम ठाकुर

Mon, 24 Feb 2025 07:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 24 Feb 2025 07:44 PM IST
सार

हमीरपुर में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र की गणेश परिक्रमा की बजाय नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को प्रदेश की आवाज को उठाना चाहिए। 

विज्ञापन
Vikramaditya Singh Hamirpur Visit Verbal attack On Jairam Thakur
हमीरपुर में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्र की गणेश परिक्रमा की बजाय नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को प्रदेश की आवाज को उठाना चाहिए। जहां अच्छा कार्य किया जा रहा है, वहां पर समर्थन किया जाना चाहिए। जहां कमियां लगती हैं, वहां पर पीएम मोदी के समक्ष प्रदेश के हितों को रखना चाहिए।
विज्ञापन


हमीरपुर में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभिन्न प्रोजेक्ट के निरीक्षण के बाद पत्रकारों के सवालों पर ये बातें कहीं। उन्होंने चंबा में काले झंडे दिखाए जाने के प्रयास के सवाल पर कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। ऐसा करने वाले शायद राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे होंगे। बाद में मीडिया के जरिये उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। लोकतंत्र में सभी को बात रखने का अधिकार है लेकिन यह संयमित तरीके से रखी जानी चाहिए। चंबा में सभी कार्यक्रम अच्छे रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों वे बस अड्डे की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। जिस नक्शे पर अड्डा बनाया जा रहा है उसको भी मंत्री ने देखा तथा कार्य पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि इस बस अड्डा के लिए अभी तक 60 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। हालांकि, बाद में जरूरत मुताबिक इसके बजट में वृद्धि संभव है।

उन्होंने कहा कि ज्वालाजी में बन रहे सुख आश्रय प्रोजेक्ट का भी उन्होंने निरीक्षण किया है। वहां पर बेहतर ढंग से कार्य चल रहा है तथा लगभग एक साल में कार्य पूरा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सुख आश्रय प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है तथा कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि नादौन में बन रहा इंडोर खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसका भी निरीक्षण किया गया तथा पाया गया कि यहा बेहतर क्वालिटी का काम चल रहा है। बहुत जल्द यह भी बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर कबड्डी, वॉलीबॉल, स्वीमिंग पुल सहित अन्य खेल गतिविधियों के आयोजन का प्रावधान रहेगा। प्रदेश में सड़कों की खस्ता हालत पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कई सड़कों का मेंटेंनेस का कार्य चल रहा है। प्रदेश सरकार सड़कों की स्थिति को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द प्रदेश सरकार का नया बजट पेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed