फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   vidya stocks and asha kumari may be in virbhadra cabinet

हिमाचलः मंत्रिमंडल में जगह पाने को लाबिंग तेज

Mon, 24 Dec 2012 12:51 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Mon, 24 Dec 2012 12:51 PM IST
विज्ञापन
vidya stocks and asha kumari may be in virbhadra cabinet

मुख्यमंत्री पद के लिए वीरभद्र सिंह का नाम तय होने के बाद अब मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए कांग्रेस विधायकों में लाबिंग तेज हो गई है। एक ओर वीरभद्र समर्थक इस बार युवाओं को जगह मिलने के प्रति आशान्वित हैं तो दूसरी तरफ विरोधी खेमा मायूस है। अब हाईकमान के मार्फत पैरवी पर जोर है।

विज्ञापन


सोनिया गांधी के सोमवार से शुरू हो रहे विदेश दौरे के कारण हालांकि मंत्रिमंडल गठन में देरी हो सकती है। सोनिया का 29 दिसंबर को नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। रविवार को वीरभद्र सिंह के साथ सुधीर शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री और ठाकुर सिंह भरमौरी दिल्ली गए हैं, वे शपथ ग्रहण से कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। कैबिनेट पर चर्चा के लिए वीरभद्र सिंह दोबारा दिल्ली जाएंगे। कांग्रेस सरकार की कैबिनेट में इस बार अनुभव और जोश का मिश्रण होगा। सबसे ज्यादा 10 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने वाले कांगड़ा को इस बार अहमियत मिलेगी।
विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र से भी तीन कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। इनमें से दो चेहरे नए होंगे। वीरभद्र सिंह फिलहाल मंडी से सांसद हैं और उनके इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव संभावित है। 12वीं विधानसभा में कांग्रेस की ओर से सिर्फ दो महिलाएं विद्या स्टोक्स और आशा कुमारी जीतकर आई हैं। दोनों के ही मंत्री बनने की प्रबल संभावना है। कई दिग्गजों के हारने के कारण सुधीर शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री, कर्ण सिंह, अनिल शर्मा, राजेश धर्माणी जैसे नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में कौल सिंह, अनिल शर्मा और मनसाराम, चंबा में ठाकुर सिंह भरमौरी और कांगड़ा में सुजान सिंह पठानिया, जीएस बाली और बृज बिहारी लाल बुटेल, सोलन में धनीराम शांडिल, ऊना से कुलदीप कुमार आदि के नाम चर्चाओं में हैं। राज्य में 11 से ज्यादा कैबिनेट मंत्री नहीं हो सकते। इसलिए कुछ वरिष्ठ विधायकों को संसदीय सचिव भी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed