{"_id":"62bb32e34fb71e41d34eb950","slug":"zip-cadre-employees-got-the-support-of-public-representatives-una-news-sml4135726158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप कैडर कर्मचारियों को मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप कैडर कर्मचारियों को मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन
विज्ञापन
विकास खंड अंब में कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर के कर्मचारी को समर्थन देने पहुंचे पूर्
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिप (जिला परिषद) कैडर अधिकारी और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान जिले भर से जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी काम छोड़कर अपने-अपने ब्लॉक में हड़ताल पर बैठे।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनका पंचायतीराज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय नहीं किया जाएगा, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
खंड विकास अधिकारी ऊना कार्यालय के बाहर भी करीब 60 कर्मचारी दिन भर हड़ताल पर बैठे। इससे जिले भर की तमाम पंचायतों में विभिन्न विभागों से जुड़े कामकाज प्रभावित हुए। हड़ताल को अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों का समर्थन मिला।
पंचायतीराज अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ (जिला परिषद कैडर) के जिला अध्यक्ष अमनदीप ऐरी ने बताया कि मंगलवार को बीडीसी ऊना के उपाध्यक्ष रमेश सैनी, बसाल अपर बीडीसी सदस्य सुमित शर्मा, मलाहत से विक्की सैनी, पनोह, झंबर और अपर बसाल गांव के प्रधान और उपप्रधानों ने उनका समर्थन किया है। कहा कि सरकार जब तक उनकी सुनवाई नहीं करती वे हड़ताल पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि ऊना जिला में करीब 265 जिला परिषद कैडर अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इनके पास करीब 29 विभागों से जुड़े कामकाज होते हैं। जनगणना, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पशुपालन, पशुपालन, कृषि, पेंशन, बीपीएल, मनरेगा समेत कई विभागों की विभिन्न योजनाओं को धरातल स्तर पर लागू करवाने की जिम्मेदारी उन्हीं की रहती है।
इस मौके पर रवि दत्त, अमनदीप शारदा, रवि दत्त, ममता शर्मा, प्रियंका, पूनम कालिया, स्वर्ण सिंह, भजन सिंह, अरुण शर्मा, संतोष कुमारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।