फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youths beat up contractor and labour, case registered

Una News: युवकों ने ठेकेदार और लेबर के साथ की मारपीट, केस दर्ज

Sun, 17 Aug 2025 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Youths beat up contractor and labour, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत छह युवकों ने ठेकेदार और उसकी लेबर के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उन्होंने बिजली लाइन से 5-6 स्टे उखाड़ दिए और खंभा उखाड़ने की भी कोशिश की, जिससे लाइन को नुकसान पहुंचा। इस घटना के कारण ठेकेदार ध्यान सिंह का कार्य बाधित हो गया है और प्रतिदिन लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। इस संबंध में टाहलीवाल बिजली बोर्ड उपमंडल के सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) अभिषेक चंदेल की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार ध्यान सिंह पुत्र घनिया राम, मालिक सतलुज स्टोन क्रशर ललहड़ी ने बताया कि उसके क्रशर की बिजली खराब हो गई थी। उसने ठेकेदार को लाइट ठीक करने के लिए बुलाया। जब ठेकेदार अपनी लेबर के साथ मरम्मत का कार्य कर रहा था तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मामले में जसबीर सिंह, जरनैल सिंह, निक्कू, कालू पुत्र पुपिंदर सिंह, बिंदर पुत्र कश्मीरी लाल और साधु राम के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। एसपी ऊना अमित यादव ने कहा कि शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed