फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth caught with 7.19 grams of chitta on police remand

Una News: 7.19 ग्राम चिट्टे के पकड़े युवक पुलिस रिमांड पर

Wed, 17 Dec 2025 07:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Youth caught with 7.19 grams of chitta on police remand
अदालत से
विज्ञापन



बुधवार को दोनों आरोपी अदालत में किए पेश




संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईयू) की टीम की ओर से मंगलवार को सहायक उपनिरीक्षक त्रिलोचन के नेतृत्व में संतोषगढ़ क्षेत्र से 7.19 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े दो युवकों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों को बुधवार दोपहर को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस के उनके रिमांड की अपील की। इसपर अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। आरोपियों को अब शुक्रवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।


पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुखविंदर सिंह और प्रवीन नाम के दोनों युवक संतोषगढ़ के रहने वाले हैं। मंगलवार को दोनों किसी को चिट्टा बेचने की तैयारी में थे। विशेष अन्वेषण शाखा ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों की पकड़ने में सफलता हासिल की। जिला पुलिस कप्तान अमित यादव ने बताया कि आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि उनके और साथी कौम हैं। वे कहां के नशा लेकर आते थे और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि चिट्टे के खिलाफ एक जन आंदोलन करके ही इसको खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। इसलिए आम नागरिक 112 या पुलिस अन्वेषण शाखा को इसकी सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed