फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth arrested with 6.68 grams of chitta

बड़ोह में 6.68 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 6.68 grams of chitta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। गगरेट पुलिस ने कार सवार एक युवक को 6.68 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। गगरेट पुलिस ने इस संबंध में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर सायं गगरेट पुलिस का एक दल पुलिस थाना प्रभारी की अगुवाई में गश्त पर था। इस दौरान बड़ोह गांव के समीप टीम रूटीन ट्रैफिक चेकिंग कर रही थी तो एक कार को रोककर चालक को दस्तावेज चेक करवाने को कहा, लेकिन पुलिस को देखकर चालक घबरा गया। जैसे ही उसने कागजात चेक करवाने के लिए गाड़ी का डैशबोर्ड खोला तो पुलिस की नजर डैशबोर्ड में पड़ी एक पॉलीथिन की पुड़िया पर पड़ी, जिसमें चिट्टा पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जब इसका वजन किया तो यह 6.68 ग्राम पाया गया। इस पर पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शिनाख्त गगनदीप सिंह निवासी गलुआ, ऊना के रूप में हुई है। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया। उधर, गगरेट पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहे यूपी निवासी छेदी सिंह को भी आठ बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed