फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth arrested with 5.33 grams of chitta in Gagret

गगरेट में 5.33 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 31 Jul 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 5.33 grams of chitta in Gagret
गगरेट (ऊना)। पुलिस को दूसरे दिन भी चिट्टा पकड़ने में सफलता मिली है। शुक्रवार शाम को हमीरपुर के दो युवकों के पास से चिट्टा बरामद किया गया था। शनिवार को गगरेट-मुबारिकपुर सड़क पर शिबबाड़ी के पास एक युवक से 5.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिबबाड़ी के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने विश्वनाथ उर्फ सोनू (30) निवासी घंटाघर वाल्मीकि मुहल्ला होशियारपुर, पंजाब की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक पॉलिथीन की पन्नी निकली। जब उसको खोलकर देखा तो उसमें चिट्टा मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। लगातार दूसरे दिन चिट्टा बरामद होने से नशा माफिया में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

डीएसपी अंब ने चिट्टा पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है। यह लगातार क्षेत्र में नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है। क्षेत्र में नशा माफिया को जड़ से उखाड़ दिया जाएगा और इसके लिए अलग से एक टीम कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed