फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   youngster died brun in fire inccident

जीतपुर बहेड़ी में आग हादसे में झुलसे युवक की मौत

Tue, 01 Mar 2022 12:14 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
youngster died brun in fire inccident
गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के जीतपुर बेहड़ी में पांच फरवरी को उद्योग में काम करते समय आग की चपेट में आने वाले दियोली के युवक ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया है। हरदीप सिंह पुत्र जमना दास वार्ड नंबर चार निवासी दियोली तहसील घनारी का निवासी जीतपुर बेहड़ी के उद्योग में एडवांस वॉल्व में कार्य करता था।
विज्ञापन

इस उद्योग में एसी पाइप और पानी की सप्लाई में लगने वाले बड़े वाल्व तैयार होते हैं। हरदीप उद्योग में वेस्ट मैटीरियल जला रहा था, तभी साथ रखी थिनर की केन ने आग पकड़ ली। इससे केनी फट गई। इस हादसे में हरदीप का शरीर 70 प्रतिशत तक जल गया। उसे उपचार के लिए अंब के सिविल अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने हरदीप की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पांच फरवरी से लेकर अब तक पीजीआई में इसका इलाज चल रहा था। आग की तपिश हरदीप के आंतरिक भागों में भी पहुंच चुकी थी। इस कारण सोमवार सुबह हरदीप के हृदय ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। युवक का ईलाज पीजीआई में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed