{"_id":"6810dbd6d0d45a35370bb8a5","slug":"young-man-attacked-with-sharp-weapons-finger-chopped-off-una-news-c-93-1-ssml1048-152645-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तेजधार हथियारों से युवक पर हमला, काटी अंगुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तेजधार हथियारों से युवक पर हमला, काटी अंगुली
विज्ञापन
हरोली उत्सव से लौट रहे बाइक सवारों पर अज्ञात लोगों ने किया हमला
प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
आरोपियों को देखकर दोस्त हिम्मत और गौरव ने भागकर जान बचाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/टाहलीवाल। टाहलीवाल बाजार में रविवार देर रात हरोली उत्सव से लौट रहे बाइक सवार युवकों पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के दाएं हाथ की अंगुली कटकर अलग हो गई। जबकि, उसके साथियों ने भागकर जान बचाई। युवक को पहले निजी अस्पताल, फिर हरोली और उसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर जाया गया लेकिन, डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही हरोली अस्पताल में घायल के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। जानकारी के अनुसार विशाल कुमार (24) निवासी गांव व डाकघर चंदपुर तहसील हरोली जिला ऊना ने शिकायत में पुलिस को बताया कि रविवार देर रात वह अपने साथी हिम्मत सिंह हैप्पी और लखविंद्र कुमार के साथ कांगड़ में हरोली उत्सव देखने के बाद बाइक पर सवार होकर टाहलीवाल आ रहे थे। देर रात करीब 12:15 बजे जब वे केपी होटल टाहलीवाल के सामने पहुंचे तो वहां खड़े गौरव कुमार ने हिम्मत सिंह व लखविंद्र कुमार को आवाज लगाई कि आप रुकिये। हिम्मत सिंह ने जैसे ही बाइक को रोका तो उसी समय अज्ञात लोग क्रिमिका फैक्ट्री की तरफ से आए। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों को देखकर वह और उसका दोस्त हिम्मत व गौरव मौके से भाग गए लेकिन लखविंद्र कुमार को अज्ञात व्यक्तियों ने घेर लिया और तलवार से बार किए। इससे लखविंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके हाथ की अंगुली कटकर अलग हो गई। गंभीर चोटों के कारण वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। उसे इलाज के लिए टाहलीवाल स्थित एक निजी अस्पताल लेकर जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हरोली अस्पताल और वहां से क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में भी युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों की पहचान में पुलिस टीमें पड़ताल कर रही हैं। कहा कि किन कारणों से यह वारदात हुई, इसका भी पता लगाया जा रहा।