फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Wrestling mats given to Children's School Santoshgarh

सत्ती ने बाल स्कूल संतोषगढ़ को दिए कुश्ती के मैट

Sat, 11 Sep 2021 07:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Wrestling mats given to Children's School Santoshgarh
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोषगढ़ को - फोटो : Una
संतोषगढ़ (ऊना)। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, संतोषगढ़ में 3.50 लाख लागत के कुश्ती के मैट दिए। इस दौरान लगभग 100 बच्चों को क्रिकेट, फुटबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल और हॉकी खेलों से संबंधित किट्स भी बांटीं।
विज्ञापन

सत्ती ने कहा कि हिमाचल सरकार ने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल के मैट और खेल सामग्री दी जा रही है। स्कूल के गाउंड में 24 लाइटें स्थापित की गई हैं ताकि खिलाड़ी रात को भी खेलों की प्रेक्टिस कर सकें। स्कूल में स्टेडियम के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ का एस्टिमेट तैयार कर सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा है। स्कूल का भवन भी काफी पुराना और जर्जर है। ऊना में 8.44 करोड़ से निर्माणाधीन ब्वॉयज स्कूल की तर्ज पर संतोषगढ़ में भी ब्वॉयज स्कूल में नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

शीघ्र ही संतोषगढ़ के कन्या स्कूल को भी कबड्डी के मैट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर शहर के वार्ड नंबर 5 के पार्क के लिए भी डेढ़ माह के भीतर जिम का निर्माण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यहां कुश्ती का एक मैच भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, एमसी की अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, प्रधानाचार्य उपिंद्र सिंह, भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष सुभाष सैणी, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित कौशल, जेई एमके शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed