फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Wrestlers from abroad also showed their strength in the Dangal.

Una News: दंगल में विदेशों से आए पहलवानों ने भी दिखाया दमखम

Sun, 16 Nov 2025 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers from abroad also showed their strength in the Dangal.
टाहलीवाल में तीन दिवसीय दंगल मेले में करवाईं 130 कुश्तियां
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल में आयोजित तीन दिवसीय दंगल मेले का समापन रविवार को भव्य रूप से हुआ। समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दंगल कमेटी टाहलीवाल को 51,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। दंगल कमेटी के पदाधिकारी गुरभाग सिंह ने बताया कि मेले के अंतिम दिन कुल 130 कुश्तियां करवाई गईं। दंगल में विदेशों से आए पहलवानों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू और उत्तर भारत के कई नामी पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाइनल मुकाबला विशाल भुंडू और अविनायक (यूपी) के बीच हुआ, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद अविनायक (यूपी) ने खिताब अपने नाम किया। दंगल कमेटी की ओर से सभी पहलवानों के ठहराव और भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। फाइनल मुकाबले के विजेताओं को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 2 लाख रुपये नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद ढांगू, उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणों तथा आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मेले के सफल आयोजन और शानदार प्रतिस्पर्धाओं को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed