{"_id":"6888afb0029270aa9f0345a6","slug":"worms-found-in-food-at-regional-hospital-una-contractor-asked-for-answer-una-news-c-93-1-ssml1047-160704-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में खाने से निकले कीड़े, ठेकेदार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में खाने से निकले कीड़े, ठेकेदार से मांगा जवाब
विज्ञापन
लोगों में गहरी नाराजगी, जिले के सबसे बड़े अस्पताल में व्यवस्थाएं राम भरोसे
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल
अस्पताल की व्यवस्थाओं पर तरह-तरह के उठने लगे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों को परोसे जाने वाले खाने में कीड़े निकलने का गंभीर मामला सामने आया है। इस लापरवाही के बाद अस्पताल प्रबंधन ने खाना मुहैया करवाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है। प्रबंधन ने संबंधित ठेकेदार से जवाब तलब किया है। मामला सामने आने के बाद लोगों में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में व्यवस्थाएं राम भरोसे चल रही हैं। विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को स्वच्छ भोजन तक मुहैया नहीं हो पा रहा है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। ताजा मामले में सोमवार रात को मरीजों को भोजन परोसा गया। इस दौरान जब एक मरीज के साथ आए तीमारदार ने परोसी गई दाल में कीड़े देखे तो वह हैरान रह गया। घटना का वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न चिह्न लगाए। जनता का कहना है कि सरकारों की ओर से अस्पतालों के लिए भव्य इमारतें तो बनाई जाती हैं, लेकिन यदि मूलभूत सुविधाओं की यह स्थिति है, तो अन्य सेवाओं की हालत का अनुमान सहज लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रतिदिन जिले के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी किया जाता है। ऐसे में उनके लिए परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से समझौता न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर करता है।
अस्पताल में मुहैया करवाए जाने वाले खाने में कीड़े निकलने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। संबंधित ठेकेदार से जवाब मांगा गया है। प्रबंधन इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करेगा।
— डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना