फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workers' protest continues outside Luminous Industry

ल्युमिनस उद्योग के बाहर कामगारों का धरना प्रदर्शन जारी

Sat, 11 Jun 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Workers' protest continues outside Luminous Industry
औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में लुमिनस उद्योग के बाहर धरने पर बैठे कामगार। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के प्रतिष्ठित उद्योग ल्युमिनस पावरटेक के बाहर दूसरे दिन भी कामगार सुबह से लेकर शाम तक धरना प्रदर्शन करते रहे। उद्योग की कामगार यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को हड़ताल पर बैठने का निर्णय किया था।
कामगार यूनियन के नेता मनोज कुमार ने बताया कि यूनियन ने लगभग चार वर्ष पहले उद्योग प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा था, लेकिन उद्योग की दबाव की नीति जारी रही। कामगार संघ के नेता ने बताया कि उद्योग व श्रम विभाग से कोई भी वार्ता सफल नहीं हो पाई है, जबकि उद्योग की हर यूनिट के कामगार उनके साथ हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। उधर, उद्योग प्रबंधन के अनुसार चंद लोग बहकावे में आकर गलत तरीके से हड़ताल पर गए हैं, जबकि उद्योग का उत्पादन चला हुआ है। प्रबंधन का कहना है कि कामगार संघ से वार्ता जारी है। शांति पूर्ण वार्ता से ही समस्या का हल हो सकता है। कहा कि उद्योग प्रबंधन अपने कामगारों के हितों के साथ है।
विज्ञापन

विधायक राकेश सिंघा देंगे आंदोलन को धार
गगरेट के उद्योग में चल रही कामगार यूनियन की हड़ताल में ठियोग के विधायक एवं पूर्व सीटू प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंघा शनिवार यानी आज कामगारों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। वह कामगारों के आंदोलन को धार देेंगे। कामगार नेता मनोज ने बताया कि यूनियन व उद्योग प्रबंधन की कोई वार्ता सफल नहीं हुई है। मांगे न माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed