फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workers on strike, garbage piles up due to lack of cleaning

Una News: कर्मचारी हड़ताल पर, सफाई न होने से लगने लगे गंदगी के ढेर

Fri, 19 Sep 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Workers on strike, garbage piles up due to lack of cleaning
सफाई ना होने से कूड़ा डंप के बाहर बिखरी गंदगी का दृश्य(छाया-अशोक चोपड़़ा)
भाजपा नेता अरविंद मित्तल ने भी दिया समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल। प्रदेश सरकार की ओर से सफाई, सीवरेज, वाटर सप्लाई और स्ट्रीट लाइट सहित सभी ठेके दिल्ली की एक ही कंपनी को दिए जाने के विरोध में नंगल नगर कौंसिल के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी मुख्य दफ्तर नया नंगल के सामने धरने पर बैठकर ठेके रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक कंपनी को सभी ठेके देने से मनमानी बढ़ेगी और वर्तमान दरों से तीन गुना अधिक खर्च हो रहा है। हड़ताल को नगर कौंसिल के सत्ता पक्ष और भाजपा नेताओं, जिनमें पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल के बेटे अरविंद मित्तल शामिल हैं, का भी समर्थन प्राप्त है। अरविंद मित्तल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को बेरोजगार कर रही है और वेतन बढ़ाने के बजाय निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इससे क्षेत्रवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ा घर-घर नहीं उठ रहा और डंपिंग यार्ड में कूड़े के ढेर बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed