फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Wood contractor accused of keeping electricity of 200 houses switched off

Una News: लकड़ी ठेकेदार के लिए 200 घरों की बिजली बंद रखने का आरोप

Wed, 07 Aug 2024 02:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Aug 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Wood contractor accused of keeping electricity of 200 houses switched off
लोअर पंडोगा में कटान किए गए सफेदे के पेड़, जिससे काफी देर तक विद्यत सप्लाई बंद रही। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र में पंडोगा गांव के लोगों ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी के बीच बिना किसी सूचना के कई घंटे बिजली बंद रखी गई है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को एक निजी भूमि से सफेदे के पेड़ काट रहे ठेकेदार के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। उधर, लोगों को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। लोग सोचते रहे कि शायद कोई तकनीकी दिक्कत के चलते ऐसा हुआ हो। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब स्थानीय लोगों ने बिजली कर्मचारियों को उसी जगह बैठे पाया, जहां पेड़ काटे जा रहे थे। जब लोगों ने उनसे पूछा कि बिजली बंद रखने का क्या कारण है तो कर्मचारी वहां से चले गए और पांच मिनट में आपूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोअर पंडोगा गांव में बिजली से जुड़ी समस्या अकसर देखने को मिलती है। लोगों ने इस समस्या को लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। पहले भी ऐसी स्थिति पैदा होने पर बिजली बोर्ड के एसडीओ केके चौधरी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जल्द समस्या हल करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया था। लेकिन मंगलवार की स्थिति अलग दिखी। लोगों को बिना किसी सूचना के बिजली सुबह दस बजे बंद कर दी गई। यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। जब स्थानीय लोगों ने बिजली कर्मियों को कटान वाले खेत में देखा तो उसके कुछ मिनट बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार और सोमवार रात को भी बिजली रही गुल
स्थानीय लोगों में तरसेम लाल, रामपाल चौधरी, रविंद्र कुमार, अलका देवी, पूजा रानी, विवेक कुमार, सुनील सहित अन्य इलाकावासियों ने कहा कि हमारा रात के समय सोना मुश्किल हो चुका है। बीते रविवार रात को बिजली गुल रही। सोमवार रात को 12 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और सुबह छह बजे तक यही स्थिति रही। इस संबंधी कोई सूचना भी नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि यह धक्केशाही पिछले काफी समय से जारी है। इसको लेकर जल्द कोइ व्यवस्था नहीं की गई, तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
कोट्स
बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त न हों, इसके लिए बिजली बंद रखी गई। जो पेड़ काटे गए, वहां काफी समय से लाइनों को खतरा था। इसी कारण पेड़ों को काटते समय बिजली कर्मी वहां मौजूद रहे। दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे पहले सोमवार रात को कोई उपकरण जलने से बिजली बाधित हुई थी, जो सुबह ठीक कर दी गई।

राहुल पुरी, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत मंडल, गगरेट

लोअर पंडोगा में कटान किए गए सफेदे के पेड़, जिससे काफी देर तक विद्यत सप्लाई बंद रही। संवाद

लोअर पंडोगा में कटान किए गए सफेदे के पेड़, जिससे काफी देर तक विद्यत सप्लाई बंद रही। संवाद

लोअर पंडोगा में कटान किए गए सफेदे के पेड़, जिससे काफी देर तक विद्यत सप्लाई बंद रही। संवाद

लोअर पंडोगा में कटान किए गए सफेदे के पेड़, जिससे काफी देर तक विद्यत सप्लाई बंद रही। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed