फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women's safety is top priority in the country: Agnihotri

देश में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : अग्निहोत्री

Mon, 19 Aug 2024 03:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Women's safety is top priority in the country: Agnihotri
ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर रोक लगे, इसके लिए समाज को जागृत होना होगा।
विज्ञापन

जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि गलत सोच को खत्म करने के लिए निर्णायक रूप से लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति के साथ कोई भी अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर समाज को एकजुट होना होगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ कोलकाता में जिस प्रकार से घटना हुई है, वह निंदनीय है और ऐसी घटना के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक तत्वों का कोई धर्म और कोई पार्टी नहीं होती। उन्होंने कहा कि हमें राजधर्म निभाना है और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाने के लिए सबको एकजुट होना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चिकित्सा वर्ग के साथ-साथ समाज की चिंताएं बाजीव हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हों, हर वर्ग सुरक्षित हो, इसके लिए सबको मिलकर काम करना होगा और समाज के हर व्यक्ति को जागृत होकर अपना फर्ज भी निभाना होगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानून रहना चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस हो सतर्क, माफिया पर कार्रवाई हो
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी भी प्रकार का क्राइम न हो, इसको लेकर पुलिस कानून व्यवस्था बनाने के लिए सतर्क रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि को अपराधमुक्त बनाने के लिए काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed