फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   women congress aggitation againest hike price

सरकार के खिलाफ जमकर बरसी महिला कांग्रेस

Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
women congress aggitation againest hike price
ऊना के हरोली में महिला कांग्रेस मंहगाई और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती हुईं। - फोटो : Una
हरोली (ऊना)। हरोली महिला कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया। महिला कांग्रेस ने हरोली में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। पूर्व जिप अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों पर कंट्रोल नहीं कर रही, जबकि आए दिन दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बिजली के बिलों में इजाफा करते हुए उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश और प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बना है। जब प्रदेश के मंत्री को किसी क्षेत्र की महिलाओं ने आने से रोका तब उनके खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज किए जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले तुरंत प्रभाव से रद्द करने चाहिएं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुभद्रा देवी ने कहा कि सरकारों को जनता के हित में फैसले लेने चाहिए। भाजपा सरकार के फैसलों से जनता दुखी है। उन्होंने कहा कि यहां पर घोटाला कोई करता है और त्यागपत्र कोई और देता है। महिला कार्यकर्ताओं ने इस संदर्भ में मिनी सचिवालय जाकर एसडीएम गौरव चौधरी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर सामान्य उद्योग निगम के पूर्व निदेशक पवन ठाकुर, हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन

भाजपा मध्य वर्ग विरोधी : उर्मिला
ऊना। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिला विरोधी चेहरा दिखा रही है। लाहौल में 200 से अधिक महिलाओं सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर भाजपा ने साबित कर दिया है कि उसे लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। सरकारी मशीनरी से जनता को दबाने और कुचलने का काम किया जा रहा है। उर्मिला शर्मा ने कहा कि भाजपा यह भूल गई है कि जनता दबाव से झुकने और दबने वाली नहीं है। इसका मुंहतोड़ जवाब सरकार को देगी। महिला कांग्रेस की सदस्यों के साथ रोष प्रदर्शन करते हुए उर्मिला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार असफल साबित हो रही है। वह अपने गुनाह छिपाने के लिए भोले-भाले लोगों पर मामला दर्ज करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed