{"_id":"5fa986668ebc3e9be04ebc63","slug":"woman-riding-bike-dies-due-to-truck-collision-una-news-sml351065652","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के संतोषगढ़-टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह स्वां नदी के पुल पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर एक गांव सिंगा तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सोमवार को सुबह के समय अपनी पत्नी के साथ बाइक पर अपने किसी काम से मैहतपुर जा रहा था। इस दौरान संतोषगढ़ के पास स्वां नदी के पुल पर टाहलीवाल की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक और उसकी पत्नी बाइक से गिर गए।
इस दौरान रास्ते से जा रहे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी संतोषगढ़ में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान वीना देवी पत्नी रविंद सिंह निवासी वार्ड नंबर एक गांव सिंगा तहसील हरोली ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल बाइक चालक के ब्यान दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।