{"_id":"61afa6c372a40322b32e6928","slug":"woman-missing-from-kotla-khurd-una-una-news-sml392701448","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से ससुराल जाती बार महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से ससुराल जाती बार महिला लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते कोटला खुर्द से ससुराल समूरकलां के लिए निकली एक महिला लापता हो गई। सोमनाथ निवासी कोटलाखुर्द ने पुलिस थाना सदर में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी प्रोमिला देवी बीते तीन दिसंबर को कोटला खुर्द आई थी। चार दिसंबर को 11 बजे घर से चली गई, लेकिन वह अपने ससुराल नहीं पहुंची। महिला के पास मोबाइल नहीं था। पिता सोमनाथ ने उसकी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
रेलवे ट्रैक पर मिला शव यूपी निवासी का
ऊना। कोटला खुर्द में रविवार को रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या मौत। मृतक की पहचान उसके पोते ने की है। मृतक की शिनाख्त धनपाल निवासी बदाऊं यूपी के रूप में हुई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
सरिये से भरे ट्रक व कार में टक्कर
गगरेट (ऊना)। मुख्य बाजार चौक पर सोमवार देर रात एक स्थानीय सरिया उद्योग से लदे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार टक्कर के बाद गगरेट चौक में एक दुकान से जा टकराई। गनीमत यह रही कि जोरदार टक्कर से कार में सुरक्षा के लिहाज से लगे एयरबैग खुल गए और कार सवारों को नुकसान नहीं हुआ। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार कार चालक एक शादी समारोह में शामिल होने आया था, तभी एक ट्रक तेज रफ्तार आया और कार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हुड़दंग मचाने पर हिरासत में लिए दो लोग
अंब (ऊना)। लोअर भंजाल में शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। लोगों ने दोनों को बहुत समझाने का प्रयास किया, परंतु दोनों मारपीट पर उतारू रहे। इस पर अंब पुलिस को इस बारे सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज ने मामले की पुष्टि की है।