Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman duped farmers of thousands of rupees by pretending to be an officer

Una News: खुद को अधिकारी बताकर महिला ने किसानों से की हजारों रुपये की ठगी

Sat, 03 Aug 2024 04:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 03 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Woman duped farmers of thousands of rupees by pretending to be an officer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। थाना सदर के तहत ग्राम पंचायत कोटला कलां अपर में एक महिला ने खुद को रेशम उत्पादन विभाग की कर्मचारी बताकर किसानों से ठगी की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीमों को गुप्त सूचना मिली की कोटला कलां अप्पर निवासी एक महिला खुद को रेशम उत्पादन विभाग की कर्मचारी बताती है। वह किसानों से उनकी जमीन तीन साल के लिए लीज पर लेकर प्रति किसान 10,000 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लेती है। इसके बदले में आरोपी महिला किसानों की जमीन पर शहतूत के पौधे लगाने और रेशम के कीड़े उपलब्ध कराने का वादा करती है।
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस ने उक्त महिला से पूछताछ की और विभाग से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाई। इसके बाद पुलिस ने रेशम उत्पादन विभाग के अधिकारियों से बात की तो
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि ऐसी कोई योजना नहीं है, जिसमें किसानों से जमीन लीज पर लेकर उनसे कोई राशि ली जा रही हो।

वहीं, मौके पर आरोपी महिला को 10 हजार रुपये देने वाला किसान दिनेश कुमार निवासी कोटलां भी मौजूद रहा। किसान ने बताया कि एक अगस्त को ही उसने महिला की बातों में आकर 10 हजार रुपये की राशि दी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मिली शिकायत के बाद मामले की गहनत से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि यह आंकड़ा जुटाया जा रहा है कि महिला ने कितने किसानों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने किसानों के साथ कुल कितनी राशि की ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed