फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   without call perentes reach school

स्कूलों में पुस्तक वितरण को लेकर बिगड़ी व्यवस्था

Thu, 23 Apr 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
without call perentes reach school
दौलतपुर चौक (ऊना)। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को सतर्क रहने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसी हिदायतें दी जा रही हैं। फिर भी कुछ लोग बेफिक्र होकर इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही मामला वीरवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के कुछ सरकारी स्कूलों में देखने को मिला। जहां अध्यापकों की ओर से बच्चों के अभिभावकों को पुस्तकें वितरण की जा रही थीं, लेकिन कुछ अभिभावक किताबें लेने के लिए सामाजिक दूरी की परवाह किए बिना जमावड़ा लगाकर खड़े हो गए, जबकि उक्त स्कूल का प्रशासन भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाने में असमर्थ रहा। गश्त पर निकले गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने खुद इस पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने जहां अभिभावकों को सोशल डिस्टेंसिंग का फायदा समझाया, वहीं स्कूल प्रशासन को भी भविष्य में ऐसी कोताही न बरतने का आह्वान किया, ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग को आघात न लगे। उक्त स्कूल के प्रधानाचार्य/अध्यापकों ने बताया कि उन्होंने स्कूल में किताबें लेने के लिए सिर्फ विद्यार्थी अथवा अभिभावक में से किसी एक को ही बुलाया था और उसके लिए सीमित रोल नंबर के विद्यार्थियों को सूचना दी थी। लेकिन, कुछ अभिभावक बिन बुलाए पहुंच गए, जिससे दिक्कत आई। इसके अलावा अन्य कुछ स्कूलों में भी इसी तरह की समस्या सामने आने की जानकारी मिली है, जहां पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था सुचारु की। उधर, गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह का कहना है कि वीरवार को कुछ स्कूलों में नि:शुल्क पुस्तक वितरण के समय सोशल डिस्टेंसिंग बिगड़ने के मामले देखने को मिले। जहां पुलिस ने खुद पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग ठीक करवाया। थाना प्रभारी ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed