फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Withdraw 25 thousand rupees from the bank, missing on the way

बैंक शाखा से निकाले 25 हजार रुपये घर जाती बार बस से गायब

Mon, 27 Sep 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 25 thousand rupees from the bank, missing on the way
कैरी बैग से गायब हुए पैसों के बारे में थाना प्रभारी को बताता पीड़ित व्यक्ति। - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना के नजदीक पीएनबी बैंक से सोमवार दोपहर को एक व्यक्ति ने 25 हजार रुपये निकाले। बस में घर जाते वक्त पैसे गायब हो गए। बस से उतरने ही व्यक्ति को पैसे न होने का पता चला। उनने दो महिलाओं पर संदेह जताया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को व्यक्ति ने पत्नी के इलाज के लिए पीएनबी बैंक शाखा से 25 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह बस में सवार हो गया। जब रुपये गायब मिले तो व्यक्ति के होश उड़ गए। उसने सारी जगह रुपये को ढूंढने की कोशिश की। पीएनबी की भरवाईं ब्रांच और चौक पर रुपये ढूंढे कि कहीं रुपये गिर तो नहीं गए हैं। इस बीच व्यक्ति को याद आया कि जब दोपहर को वह बैंक से रुपये निकाल कर करीब सवा एक बजे जिस बस में बैठ कर किन्नू जा रहा था तो उसके साथ दो महिलाएं भी चढ़ी थीं।
विज्ञापन

दोनों महिलाएं काफी देर तक चौक पर भी बैठी थी। उन्होंने महिलाओं पर पैसे चुराने का संदेह जताया है। पीड़ित व्यक्ति तिलक राज ने बताया कि 25 हजार रुपये उसने टांडा में दाखिल पत्नी के इलाज के लिए निकाले थे। व्यक्ति ने चिंतपूर्णी थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवा दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के रुपये किसी ने कैरी बैग काटकर निकाले हैं या फिर व्यक्ति से रुपये कहीं गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed