{"_id":"67c1bcdcb85b5213820e79e4","slug":"wireless-vehicle-charging-project-stood-first-in-science-exhibition-una-news-c-93-1-una1002-147358-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विज्ञान प्रदर्शनी में वायरलेस वाहन चार्जिंग प्रोजेक्ट रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विज्ञान प्रदर्शनी में वायरलेस वाहन चार्जिंग प्रोजेक्ट रहा प्रथम
Sat, 01 Mar 2025 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 01 Mar 2025 07:06 AM IST
विज्ञापन
भटोली कॉलेज में विज्ञान दिवस पर विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन्य। स्रोत
क्विज में सलोनी, तानिया, खुशबू व शालिनी की टीम रही प्रथम
वायरलेस व्हीकल चार्जिंग स्पर्धा ने जीता प्रथम पुरस्कार
एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली में विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना )। एसवीएसडी पीजी कॉलेज, भटोली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन विज्ञान संकाय के तत्वावधान में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा एवं प्राध्यापक प्रो. राजेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया। इस अवसर पर विज्ञान एवं तकनीकी नवाचारों पर विशेष चर्चा की गई और छात्रों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान दिवस केवल एक समारोह नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सोच को विकसित करने और नई खोजों को प्रोत्साहित करने का अवसर है। कहा कि विद्यार्थी भविष्य के शोधकर्ता और वैज्ञानिक हैं और उनके रचनात्मक विचारों को बढ़ावा देना आवश्यक है।
कार्यक्रम में डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कर्तिकेय ने प्रथम स्थान, सिद्धार्थ और भाविका को द्वितीय और अनामिका व वंश को तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी में वायरलेस वाहन चार्जिंग परियोजना को प्रथम स्थान मिला। जिसे रितिका, अंजलि, नेहा और वंशिका की टीम ने प्रस्तुत किया। द्वितीय स्थान एयर वैक्यूम क्लीनर को मिला। जिसे साहिल, अर्शदीप और निखिल ने तैयार किया। जबकि तृतीय स्थान हाइड्रोलिक ब्रिज परियोजना को मिला। जिसे त्रिशा, ज्योति और पूनम ने प्रस्तुत किया। हरीश को स्मार्ट सिटी तथा हर्षदीप, नगिता, हरप्रीत गैस रिसाव का पता लगाने से जुड़े मॉडल के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सलोनी, तानिया, खुशबू और शालिनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका, रितिका, तानिया और नीरजा की टीम ने दूसरा और निखिल, साहिल, अर्शदीप और राम रतन की टीम को तृतीय स्थान हासिल हुआ। इस अवसर अपने संबोधन में प्रो. राजेंद्र शर्मा ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के इनोवेटिव प्रोजेक्ट उनकी तार्किक क्षमता और नवाचार दृष्टिकोण को दर्शाते हैं, जो भविष्य में वैज्ञानिक प्रगति के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।