फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Will solve the problems of laborers if voted to power: Mukesh

सत्ता में आने पर मजदूरों की समस्याओं को किया जाएगा दूर : मुकेश अग्निहोत्री

Sun, 29 Aug 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Will solve the problems of laborers if voted to power: Mukesh
बाथू में इंटक के जिला स्तरीय वार्षिक कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को शाल - फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। बाथू में राजीव गांधी सुविधा केंद्र में जिला ऊना इंटक यूनियन का जिला स्तरीय वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेशाध्यक्ष इंटक बाबा हरदीप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला इंटक अध्यक्ष कामरेड जगतराम शर्मा ने की। इस दौरान जिला ऊना से आए मजदूरों और कामगारों के अलावा यूनियन पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सुविधा केंद्र बाथू में पौध रोपण भी किया। मुकेश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के नेताओं को कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकार में शामिल किया जाएगा। मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाई जाएगी। उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। मजदूरों को आपात स्थिति में तत्काल सहयोग राशि देने के बारे में योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके अलावा आए दिन उद्योगों में हो रहे कामगारों के शोषण और उद्योगों की मनमानी पर लगाम लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुकेश ने कहा कि बाथू में बने राजीव गांधी सुविधा केंद्र की व्यवस्थाओं का ख्याल रखने में जयराम सरकार की पोल खुल रही है। एक फ्यूज बल्ब भी नहीं बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष इंटक बाबा हरदीप सिंह ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस कार्यकाल में गरीबों को सिलाई मशीन, वाशिंग मशीन, साइकिल और कई अन्य सुविधाएं दी हैं। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, सीता राम सैनी, ठाकुर दास, महेश्वर चौहान, ब्लाक कांग्रेस हरोली के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, प्रधान बाथूू सुरेखा राणा, प्रधान एनएफएल यूनियन नंगल रामलाल, महासचिव अश्वनी कुमार, नरेश ठाकुर, विजय राणा, रामकुमार, चमनलाल, बलवीर चंद, लीला देवी, दिनेश गौतम, गुरमेल चौधरी, दिनेश कुमार, ओंकार, प्रेम चंद पंकज सहित कई इंटक के पदाधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed