{"_id":"58f0d7ce4f1c1b791ecf801c","slug":"wheat-burnt-in-saloh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोह में आग से गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलोह में आग से गेहूं की फसल राख
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
हरोली के सलोह में जली गेहूं को खिखाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सलोह में दो किसानों के खेतों में अचानक आग लगने से गेहूं गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई है। घटना गेहूं की फसल जलने से किसानों को लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक सलोह गांव में शुक्रवार को दोपहर के समय दर्शन सिंह की 23 कनाल में बीजी गई खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे उसे दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा साथ लगते खेतों में अश्वनी कुमार की 25 कनाल खड़ी गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
गेहूं की फसल जलने से अश्वनी कुमार को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। दोनों किसानों की कुल 48 कनाल में खड़ी गेहूं की फसल जलने से करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि खेतों में बिजली की तारों के शॉट सर्किट के कारण यह घटना हुई है। घटनास्थल पर जब तक दमकल विभाग और पंडोगा पुलिस की टीम पहुंची, तब तक स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाते हुए साथ लगते अन्य किसानों की फसल को बचा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी मौके पर पहुंचे। उद्योग मंत्री ने अग्निकांड पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से जो कुछ संभव होगा वह जरूर करेंगे, जिससे किसानों को आर्थिक सहायता मिल सके। उधर, डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पटवारी ओर से फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन