फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Weather took a turn due to light rain, mercury dropped by 3.3 degrees

Una News: हल्की बारिश से मौसम ने ली करवट, 3.3 डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 01 Mar 2024 07:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 01 Mar 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Weather took a turn due to light rain, mercury dropped by 3.3 degrees
मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला में शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह से ही क्षेत्र में बादल छाए रहे और दोपहर 12 बजे के आसपास हल्की बारिश भी हुई। हालांकि बारिश का दौर अधिक समय तक नहीं चला, लेकिन हल्की बारिश और हवाएं दिनभर चलती रहीं।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री गिरकर 21.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर के समय बारिश शुरू होने पर किसानों के चेहरे पर रौनक बढ़ गई। हालांकि फसलों के लिहाज से पर्याप्त बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी की है, जिससे किसानों की उम्मीद बरकरार है। किसान अमनदीप सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार, जतिंद्र सिंह ने बताया कि फसलों को इस समय पानी की बहुत आवश्यकता है। बारिश से गैर सिंचित इलाकों में फसलों को बहुत लाभ मिलेगा और किसान एक बड़े नुकसान से बच जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र में बारिश हो सकती है। हालांकि धूप खिलने की स्थिति से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश होने पर तापमान भी गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed